फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के लिए आज का दिन बड़ा खास, योगी व शाह करेंगे मिशन 2019 का आगाज

Sat, 20 Jan 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
योगी व शाह करेंगे मिशन 2019 का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए आज का दिन बड़ा खास है। यहां से भाजपा मिशन 2019 'युवा उद्घोष' का शंखनाद होगा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद होंगे। 'युवा उद्घोष' कार्यक्रम के जरिये युवाओं को मंत्र दिया जाएगा।  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


बस इंतजार है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का। कार्यक्रम में 17000 युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।  शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और अनिल राजभर के अलावा पार्टी के सभी बड़े नेताओं और आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जो कमियां थीं उन्हें दुरुस्त कराया। 

विद्यापीठ में मैदान के चारों को सड़कों की मरम्मत कराई गई। लाइटों को दुरुस्त कराया गया। मैदान के चारों ओर के अलावा पूरे शहर को झंडा, बैनर, होर्डिंग से पाटा जा रहा है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सभी विभागों के प्रमुख के साथ विद्यापीठ के खेल मैदान को देखा। प्रदेश सह प्र्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री की अगुवाई में निकाली बाइक रैली

राज्यमंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में रोहनिया क्षेत्र के अमरा अखरी चौराहे से युवा उद्घोष कार्यक्रम के लिए बाइक रैली निकाली। जो अवलेशपुर, चितईपुर, कंचनपुर होते हुए भिखारीपुर तालाब पहुंची। जहां मंत्री ने युवाओं का कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए आह्वान किया। शुक्रवार को युवा उद्घोष कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह मुन्ना ने कई इलाकों में बैठक कर युवाओं से कार्यक्रम में आने के साथ सफल बनाने की अपील की। 


आठों विधानसभा के हर बूथ से 200 युवाओं को जोड़ेगी भाजपा 
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में सभी आठों विधानसभाओं के हर बूथ पर 200 युवा सदस्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस कार्यक्रम के लिए जिले की टीम में प्रभात सिंह, जयनाथ मिश्र, उमेश दत्त पाठक, राजेश राज, प्रह्लाद गुप्ता, ज्ञानेश जोशी, सुदेश सिंह आदि शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें