फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरतः डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Mon, 16 Mar 2020 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंच पर केंद्रीय मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। संस्कृत और कर्मकांड की शिक्षा को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के नए मार्ग का सृजन करने का प्रयास किया जाएगा। वह रविवार को वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में आयोजित केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के रजत जयंती समारोह पर आयोजित महाधिवेशन और होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के रजत जयंती समारोह पर संस्कृत, संस्कृति, नशे पर प्रतिबंध और यूपी में सवर्ण आयोग बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ। महासभा के पदाधिकारियों ने मांगपत्र को केंद्रीय मंत्री को सौंपा और उन्होंने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। इसके पूर्व सुबह चिंतामणि गणेश मंदिर से धर्मसंघ तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।  महाधिवेशन की शुरुआत धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर हुई।

रजला में जल्द बनेगा पांटून पुल

गोमती नदी के घाट रजला में जल्द ही पांटून पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति शासन ने दे दी है, अब कार्य शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि रजला गोमती घाट पर पांटून पुल को स्वीकृत कर दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग कार्य कराएगा। पांडेय ने बताया कि पुल का उद्देश्य गौतम बुद्ध मार्ग को जोड़ना था।

गौतम बुद्ध मार्ग सारनाथ से लुंबिनी तक है जिस पर पांटून पुल दिया गया है। इसके बन जाने से गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और बनारस की दूरी कम हो जाएगी। इसके चलते 50 गांव के लोगों को आने जाने का समय बचेगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा। नियार बाजार तीन जिलों के बार्डर पर बसा है, जो तीनों तरफ गोमती नदी से घिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें