फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन; गूंजे राष्ट्रगान

Sat, 15 Aug 2026 10:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Independece Day 2026: वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट, रेल इंजन कारखाना समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त और महापौर ने वीर सपूतों को नमन किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद बाबा का तिरंगा श्रृंगार हुआ। नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का तिरंगा शृंगार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अधिकारियों ने देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन




मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और महापौर अशोक तिवारी ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में तिरंगा फहराया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नागरिकों को देश के विकास और प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आयोजन हुए। समारोह का शुभारंभ सुबह बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की मंगला आरती से हुआ। इस अवसर पर बाबा का तिरंगा श्रृंगार किया गया। केसरिया, श्वेत और हरे रंग के पुष्पों से किए गए श्रृंगार से मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज की मनोहारी छटा नजर आई। मंगला आरती के दौरान राष्ट्र और देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की विशेष प्रार्थना की गई।

इसके बाद सुबह आठ बजे गंगेश्वर महादेव विग्रह के समीप स्थित नीलकंठ भवन के प्रशासनिक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर विचार-सत्र हुआ। इसमें मंदिर न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीर शहीदों को किया गया नमन। - फोटो : संवाद
वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कर्मचारियों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी गईं। न्यास ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण और प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें