फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 26 Jun 2019 11:44 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिससे घरों में कोहराम मच गया है। आकाशीय बिजली से मौत का मामला दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी जनार्दन पटेल (38) पुत्र खरभान पटेल बुधवार सुबह 7:45 बजे अपने घर पर छत की ढलाई के लिए बरसाती(Plastic sheet) लगा रहे थे। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जनार्दन की पत्नी चिंता, पुत्र अभय, अहम और अंशी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, क्षेत्राधिकारी सगड़ी शारदा प्रसाद पांडे मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। जनार्दन घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुद्धसेनपुर गांव के निवासी गणेश सोनकर (25) पुत्र रामवृक्ष सोनकर घर के बाहर बैठे थे। सुबह हो रही बरसात में अचानक बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। गणेश सोनकर के पास एक बेटे और दो बेटियों का पिता था।

गणेश अपने पिता के साथ आम के बगीचे से परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सुचना पाकर मौके पर प्रशासन पहुंच गया और पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहयोग दिए जाने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें