इसी क्रम में बहरामपुर बनकटा निवासी और भाजपा नेता रतन गुप्ता ने बीते 18 जनवरी को गांव में हुई मारपीट के बाद थाने में प्रधान सहित चार के खिलाफ मारपीट और लूट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना के दौरान हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव ने लूट की धारा को निकाल दिया। इस बात की शिकायत भाजपा नेता रतन गुप्ता ने एसपी से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने विवेचक को निलंबित कर दिया।