फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओवरटेक करने के चक्कर में तीन ट्रक टकराए, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात के बरकछा चौकी क्षेत्र के छितपुर तिराहे के पास सोमवार की रात ओवरटेक करने के चक्कर में तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे एक ट्रक पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे ट्राॅमा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन

देहात के बरकछा चौकी के छितपुर तिराहे के पास तीन ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गए। इस हादसे में ट्रक चालक रविरंजन कुमार (24) निवासी निकबिगहा थाना बेलागंज बिहार तथा परिचालक बृजेश कुमार यादव (24) निवासी लालूबिघा थाना सकुराबाद बिहार घायल हो गए। हादसे में दूसरा ट्रक टकराकर पलट गया। इससे चालक जमुना पाल (35) निवासी देवरी कला थाना मड़िहान ट्रक के केबिन में फंस गए। तीसरे ट्रक के चालक की स्थिति सामान्य है। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी और देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें