फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रामनगर के राजकीय संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार, 10 पर मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

Mon, 31 Jul 2023 12:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) की निगरानी की लचर व्यवस्था का फायदा उठा कर तीन किशोर फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) की निगरानी की लचर व्यवस्था का फायदा उठा कर तीन किशोर फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं लगा तो संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक ने रामनगर थाने में तहरीर देकर तीनों किशोरों के अलावा सात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी अधीक्षक दीपचंद मौर्या ने पुलिस को बताया कि किशोर न्याय बोर्ड वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश के आदेश से तीन किशोर संस्था में रखे गए थे। उनमें से एक की उम्र 16 साल और अन्य दो की उम्र 17 वर्ष है।

तीन दिन पहले फरार हुए किशोर

तीनों किशोर वाराणसी के शिवदासपुर, चंदौली के सैयदराजा थाना के लोहिया नगर और सोनभद्र के बीजपुर के रहने वाले हैं। तीनो किशोर बीते 28 जुलाई की रात संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी केयर टेकर सुरेंद्र बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश, जीयुत पटेल, नितिन कुमार सिंह, रामनरेश प्रसाद, साबिर अली और विजय शंकर यादव द्वारा की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

मगर, तीनों किशोरों का कहीं पता नहीं लगा। संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की तहरीर के आधार पर तीनों किशोरों और सात कर्मचारियों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनगर भरत उपाध्याय ने बताया कि तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें