फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोरखपुर में तीन और वाराणसी में सम्मानित किए गए 18 शिक्षक

विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर कमिशनरी सभागार में सम्मानित किये गए 18 शिक्षक पुरस्कार के साथ समूह में स्रोत बीए
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में वाराणसी के तीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इनमें दो माध्यमिक और एक बेसिक विद्यालय की शिक्षिका शामिल थीं। वहीं, जिले के कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह, बंगाली टोला इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रकाश नारायण सिंह और प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की शिक्षिका नीलम राय शामिल रहीं। तीनों शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से नवाजा गया है। वहीं, कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह में छात्रों के सर्वांगीण विकास, विद्यालयों में नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सीधे तौर पर शिक्षकों की कार्यशैली और समर्पण से जुड़ी है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि दूसरे शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
समारोह में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व महामंत्री चौबेपुर मंडल अनिल तिवारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरि और एडीएम सिटी पंकज कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित शिक्षक और उनके विद्यालय
1. अंजना पटेल - प्राथमिक विद्यालय नाराइचा, आराजी लाइन
2. ओम प्रकाश - उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर, आराजी लाइन

3. राज नारायण वर्मा - प्राथमिक विद्यालय खररिया, बड़ागांव
4. उमाकांत त्रिपाठी - प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर द्वितीय, बड़ागांव
5. कृष्ण सहाय सिंह - प्राथमिक विद्यालय झुंझुपुर, चिरईगांव
6. कल्पना - प्राथमिक विद्यालय चांदपुर, चिरईगांव
7. राजेश कुमार यादव - उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर, चोलापुर
8. हरिश्चंद्र मिश्र - प्राथमिक विद्यालय परागडीह, चोलापुर
9. साधना सिंह - प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, हरहुआ
10. दीपशिखा सिंह - प्राथमिक विद्यालय मड़वा, हरहुआ
11. शीला यादव - कंपोजिट विद्यालय महेशपुर, काशी विद्यापीठ

12. डॉ. सिद्धनाथ पांडेय - कंपोजिट विद्यालय सदलपुर, काशी विद्यापीठ

13. किरण सिंह - प्राथमिक विद्यालय दीन दयालपुर, शहरी क्षेत्र

14. आरती सिंह - कंपोजिट विद्यालय दशाश्वमेध, शहरी क्षेत्र

15. मनोज कुमार सिंह - कंपोजिट विद्यालय सैरागोपालपुर, पिंडरा
16. कैलाश नाथ यादव - पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय समोगरा, पिंडरा
17. पंकज कुमार यादव - प्राथमिक विद्यालय लालपुर, सेवापुरी

18. नागेन्द्र कुमार सिंह - प्राथमिक विद्यालय ओड़राहा, सेवापुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें