यूपी बोर्ड परीक्षा में पूर्वांचल की मेधा भी खूब चमकी। प्रदेश के टॉप टेन में पूर्वांचल की पांच छात्राओं ने अपना नाम किया है। इसमें गाजीपुर की अनन्या राय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर पूर्वांचल का मान बढ़ाया।
लॉर्ड्स कॉन्वेंट जीआईसी तुलसीसागर की छात्रा अनन्या ने 92.60 अंक से प्रदेश से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में वाराणसी की वैष्णवी केशरी 93.33 व मऊ की गरिमा यादव 93.33 ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। मऊ की आरती मल्ल 93.17 ने प्रदेश में नौवां और आरती यादव 93.00 ने दसवां स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। पूर्वांचल के दस जिलों में गाजीपुर, वाराणसी, मऊ के अलावा सोनभद्र के मेधावियों ने कमाल कर दिखाया है।
जिले के टॉपर
वाराणसी वैष्णवी 93.33 सुरेंद्र यादव 88.80
गाजीपुर अभिमन्यु 92.50, अनन्या 92.60
मऊ गरिमा 93.33, आरती मल्ल 93.17 और आरती यादव 93.00, प्रशांत सिंह 89.80
आजमगढ़ रिशु यादव 93.67 अंजलि मौर्या 90.20,
बलिया अमित कुमार रितिक कुमार सिंह,
जौनपुर सोनम यादव 92.67 पल्लवी श्रीवास्तव 89.80,
चंदौली आशुतोष यादव 91.83 अजीत कुमार शर्मा 88.60,
भदोही कविता यादव 91.00 ज्ञानेंद्र सिंह 88.60,
मिर्जापुर पूजा सिंह 91.83 तृप्ति सिंह 89.60 और
सोनभद्र निशांत चौबे 90.67 राकेश कुमार यादव 88.40