फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा के तीन सीटिंग विधायकों का टिकट कटा

Tue, 24 Jan 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
भाजपा की ओर से वाराणसी के पांच विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इसमें तीन सीटिंग विधायकों का टिकट कट गया है। इनमें दक्षिणी से श्यामदेव राय चौधरी दादा, कैंट से डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव का टिकट काटकर उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव को टिकट दिया गया।
इसी प्रकार शिवपुर विधानसभा के विधायक उदय लाल मौर्य बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनका टिकट स्वामी प्रसाद मौर्य के कोटे में शामिल होने के कारण कटा है।  
विज्ञापन

पार्टी ने उत्तरी विधानसभा से वर्तमान विधायक रवींद्र जायसवाल को दोबारा टिकट दिया है। दक्षिणी से पार्टी के कैडर के कार्यकर्ता नीलकंठ तिवारी को टिकट मिला है। शिवपुर से सपा छोड़कर भाजपा में शामिल अनिल राजभर को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

अनिल सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे। रोहनिया से सुरेंद्र नारायण औढ़े कैडर के कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सेवापुरी, अजगरा और पिंडरा के प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। अजगरा में भासपा गठबंधन पर पार्टी के चुनाव लड़ने की चर्चा है।
पिंडरा और सेवापुरी में अपना दल गठबंधन से पार्टी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। अपना दल और भासपा दोनों दल से सहमति बन गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें