महेश केसरी के दूसरी ओर ठीक बगल में उनके बड़े भाई रमेश का होटल है। आग से उसमें रखा सामान भी जलकर राख हो गए। आग की जानकारी सुबह पांच बजे लोगों आसपास के लोगों को हुई। आग की लपटें देखकर तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर थोड़ी देर में दमकल भी पहुंच गया।
दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और बिजली विभाग के लाइन मैन भी मौके पर पहुंच गए। पेट्रोल पंप के नजदीक में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि उनकी भी लग्जरी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास विजय शुक्ला के पीछे खड़ी थी। वह भी आग की चपेट में आ गई, जिससे गाड़ी में भी कुछ नुकसान हो गया है।