फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोनभद्र में तीन दुकानें जलकर राख, दमकलकर्मियों ने मुश्किल से बुझाई आग

Sat, 03 Oct 2020 10:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
दुकानें जलकर हुईं राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार सुबह तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग में कीमती सामान जलकर राख हो हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में सुबह करीब पांच बजे खुटहा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर के ठीक बगल में विजय शुक्ला, महेश केशरी और रमेश केशरी की दुकानों में आग लग गई। आग की इस घटना में दुकानों में रखे सामान जल गए।


घोरावल के ही रहने वाले महेश की कोल्डड्रिंक्स, पान व जनरल स्टोर की दुकान मड़ई टीन शेड में थी। महेश के अनुसार आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उसी के ठीक बगल में महुअरिया निवासी विजय शुक्ला की पान की गुमटी रखी थी। उसमें रखा फ्रिज समेत दुकान का पूरा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश केसरी के दूसरी ओर ठीक बगल में उनके बड़े भाई रमेश का होटल है। आग से उसमें रखा सामान भी जलकर राख हो गए। आग की जानकारी सुबह पांच बजे लोगों आसपास के लोगों को हुई। आग की लपटें देखकर तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर थोड़ी देर में दमकल भी पहुंच गया।

दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और बिजली विभाग के लाइन मैन भी मौके पर पहुंच गए। पेट्रोल पंप के नजदीक में रहने वाले अजय कुमार  ने बताया कि उनकी भी लग्जरी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास विजय शुक्ला के पीछे खड़ी थी। वह भी आग की चपेट में आ गई, जिससे गाड़ी में भी कुछ नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें