फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय के तीन फ्लैट समेत 4.18 करोड़ की संपत्ति जब्त, मुख्तार से थे संबंध

Wed, 16 Jul 2025 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय के तीन आवासीय फ्लैट समेत 4.18 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। गाजीपुर और नई दिल्ली में यह कार्रवाई की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल राय के संबंध मुख्तार अंसारी से भी थे।
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ED Action in Varanasi: ईडी ने घोसी के पूर्व सांसद माफिया अतुल राय के चितईपुर रोड के आवासीय फ्लैट के बाहर दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। यह नोटिस दाे से तीन दिन पहले ईडी के अधिकारियों ने चिपकाई थी। मंगलवार को अतुल राय के बनारस में तीन आवासीय फ्लैट, गाजीपुर की दो कृषि भूमि और दिल्ली के एक फ्लैट समेत कुल 4.18 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की सूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन


अतुल राय का बनारस में चितईपुर रोड, सुंदरपुर और अर्दली बाजार में तीन आवासीय फ्लैट है। चितईपुर रोड पर गुरुग्राम अपार्टमेंट के कमरा नंबर 108 के बाहर गेट नोटिस से भर गया है। बता दें कि ईडी ने जारी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि मुख्तार के करीबी ने अतुल राय की कंपनियों को रुपये दिए थे। 

मुख्तार के लोगों के स्वामित्व वाली कंपनी मेसर्स विकास विकास कंस्ट्रक्शन ने 8.49 करोड़ रुपये मुख्तार के ससुर की कंपनी आगाज प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स इनिजियो नेटवर्क सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में जमा की गई थी। दोनों कंपनियां मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों व करीबियों की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो खुफिया एजेंसिया अब बनारस में अतुल राय के करीबियों की जांच शुरू करेंगी। कौन-कौन लोग अतुल राय और मुख्तार अंसारी के साझा व्यापारों में शामिल रहे और उसके जरिए कितना लाभ अर्जित किया गया। कई ऐसी कंपनियों की जांच की जा रही है जो अतुल राय की कंपनियों के साथ सहायक कंपनी के रूप में काम कर रही थी। अगले एक महीने में ऐसी कंपनियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें