फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिय मुन्नी देवी...न्याय की लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ है : प्रियंका गांधी

Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजमगढ़ के बांसगांव के मृत प्रधान सत्यमेव जयते की पत्नी मुन्नी देवी और हादसे में मृत किशोर के पिता जय श्रीराम को पत्र लिखकर हक की आवाज उठाने में साथ देने की वादा किया है। कहा कि उनके न्याय की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है। प्रियंका ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया है।

विज्ञापन


मृत प्रधान की पत्नी को भेजे पत्र में प्रियंका ने लिखा है कि ‘प्रिय मुन्नी देवी! आपके पति सत्यमेय जयते की हत्या का समाचार जानकर मुझे बड़ा कष्ट हुआ है। सत्यमेव जयते पंचायती राज व्यवस्था में अपना योगदान देकर इस व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। बाबा साहेब के समता के विचार और राजीव गांधी के पंचायती राज में अनुसूचितों की भागीदारी के सपने को आगे बढ़ा रहे थे।’

प्रियंका ने पुलिस की गाड़ी से मृत सूरज के पिता जय श्रीराम को भी सांत्वना दी है। प्रियंका के संदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और पार्टी की ओर से दोनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि न्याय की लड़ाई में कांग्रेस दोनों परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में आलोक प्रसाद प्रदेश चेयरमैन एससी प्रकोष्ठ, बेलाल अहमद, संतोष कुमार, राजबली राम, निर्मला भारती, अमर बहादुर, मंजीत यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें