वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों समेत तीन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की दो युवती छाया(20) पुत्री जनार्दन और मोनी(24) पुत्री रामबली शौच के लिए गई थीं। जहां उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं, शिवपुर थाना के सिकंदरपुर गांव के पास शौच के लिए जा रहे 35 वर्षीय शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।