खास बात यह है कि यह दोनों मरीज स्थानीय निवासी हैं। उनमें संक्रमण कैसे आया, हैरत वाली बात बन गई है। चर्चा है कि दोनों बाहर से आने वाले किसी प्रवासी या किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आए होंगे। जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने गांव में पहुंचकर दोनों मरीजों की बस्तियों की ओर आने-जाने वाले रास्तों को सील कराया।
रमईपुर में गत दिनों मुंबई से शव का अंतिम संस्कार कर लौटे एक ही कुनबे के 16 लोगों में से एक महिला की जांच रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इससे पूर्व इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में चिकित्सकीय एहतियात बढ़ा दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।