फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत से पोस्टमार्टम हाउस पर रहा जमावड़ा, पूर्व सांसद सहित कई लोगों ने बंधाया ढांढस

Wed, 22 Jan 2020 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
नहर में खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले में मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर में बुधवार को तीन लोगों के मौत के बाद दिन भर जमावड़ा लगा रहा। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन ने डीएम नवनीत सिंह चहल से मिल कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद कराने की मांग की। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती गुप्तेश्वर तिवारी से पूर्व सांसद रामकिशुन, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सूर्यमुनी तिवारी ने मिल कर हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के भूपौली-मथेला मार्ग पर अमरीपुर गांव के समीप कोहरा के कारण मंगलवार की रात एक स्कार्पियो नहर में पटल गई। इसमें सवार राम प्रताप यादव, सदानंद सिंह, ओम प्रकाश तिवारी,  विनोद यादव, भुलई  व मातवर चौहान, गुप्तेश्वर त्रिपाठी घायल हो गए और आस पास के लोगों ने नहर से निकाल कर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने रामप्रताप यादव, ओमप्रकाश तिवारी व सदानंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुप्तेश्वर का इलाज शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

इसकी जानकारी बुधवार को होते ही जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर, जोखू सिद्दकी, नफीस अहमद, आशोक त्रिपाठी, चकरू यादव, राजीव पांडेय, अशोक त्रिपाठी, बलिराम यादव, इमरान सिद्दकी ने परिजनों से मिल कर सांत्वना दी।
विज्ञापन

वहीं तीन साथियों के मौत से जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस का माहौल गमगीन रहा। लोगों के मुख से एक स्वर निकल रहे थे कि तीनों दोस्तों की एक साथ मौत ईश्वर को मंजूर था। ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें