फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दौड़ कर ट्रेन तो पकड़ी ली, मगर जिंदगी निकल गई बहुत दूर

Wed, 22 Jan 2020 07:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्लेटफार्म पर दौड़ लगाना एक शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गया। उसे ट्रेन तो मिल गई, लेकिन जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। मामला जौनपुर जिले के जंघई रेलवे स्टेशन का है।

विज्ञापन


ट्रेन पर चढ़ते ही वृद्ध औंधे मुंह गिर पड़ा और फिर उठ न सका। बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरी बेलौना खुर्द निवासी राजनारायण यादव(62) मंगलवार की देर शाम मुंबई जाने के लिए जंघई स्टेशन पहुंचे। उस समय ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ रही थी।

काफी दूर तक दौड़ कर उन्होंने ट्रेन तो पकड़ ली लेकिन ट्रेन मे चढ़ते ही गिर पड़े। परिजनों ने गिरता देख आवाज लगाकर सहयात्रियों से चेन पुलिंग करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चेन खींचकर ट्रेन रूकवाई गई। जीआरपी की मदद से परिजनों ने वृद्ध को मछलीशहर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें