इसमें हाजी सैय्यद अली ने दो हजार रुपए देते हुए पूरी घटना की फोटो खींच ली और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। दोनों मामलों में नायब तहसीलदार द्वारा जांच कराई गई और जांच के आधार पर एसडीएम राजातालाब द्वारा एक अप्रैल रात में ही दोनों लेखपाल को निलंबित कर दिया गया और कार्यवाही हेतु चार्जशीट दी गई है।
इसके साथ ही वीरभानपुर के वकील शोभनाथ द्वारा लेखपाल संजय कुमार वर्मा पर सरकारी जमीन का कब्जा न खाली कराने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी किया। प्रकरण में जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के मामले में लेखपाल को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
मऊ जिले के एक गांव में जमीन का सर्वे करने के दौरान ग्रामीण से दो लेखपालों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने शनिवार को दोनों को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वायरल वीडियो में मधुबन तहसील के दो लेखपाल किगेंद्र तथा राघवेंद्र उपाध्याय घरौनी ग्राम पंचायत में सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान दोनों लेखपालों ने एक ग्रामीण से सर्वे के नाम पर रुपये की मांग की। दोनों लेखपालों को रुपये देने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।
बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी एसडीएम अशोक कुमार को मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया। साथ ही, कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।