फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरा ट्रक पलटा, दबने से तीन मजदूरों की मौत

Fri, 15 Jun 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर से ईंट लादकर ले जा रहा ट्रक अचानक पलट जाने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे सात लोग घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर में मिर्जापुर से एक ट्रक ईंट लादकर सिंगरौली के देवसर (जियावन) पहुंचा था।
विज्ञापन


सौदा तय होने के बाद चालक लोड ट्रक पर लगभग एक दर्जन मजदूरों को बैठा कर कर्थुआ बाजार के पास स्थित बस्ती में ट्रक को खाली करने जा रहा था। शाम चार बजे के करीब जैसे ही ट्रक बस्ती के रोड पर बढ़ा बारिश से गीली हुई मिट्टी अचानक बैठ गई जिससे ट्रक का पहिया फुट भर से अधिक धंस गया।

इसके चलते ट्रक पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और ट्रक व ईंटों के ढेर के बीच फंसे लोगों को बाहर निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन


हादसे में राजकुमार कोल (45), मोनू देवी (19), रामायण रावत (16) सभी निवासी बहरी (सीधी) देवगवां की मौत हो चुकी थी। जबकि बबलू कोल, मुन्नी रावत, बबलू, मुन्ना, सुखेंद्र रावत, छोटू रावत, पिरना भगत घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। घटना स्थल पर एसडीएम ऋतुराज के साथ एएसपी प्रदीप कुमार शिंडे भी पहुंचे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें