फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : तीन किलोमीटर के एंबुलेंस चालक ने वसूले 21 हजार, ट्रैफिक पुलिस ने 17 हजार वापस करवाए

Fri, 07 May 2021 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में तीन किलोमीटर की दूरी का 21 हजार रुपये वसूलने वाले एक एंबुलेंस चालक से ट्रैफिक पुलिस ने 17 हजार रुपये वापस कराया। इसके साथ ही हिदायत दी कि अगर भविष्य में फिर गलती मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार ने बताया कि बीती दो मई को आनंद श्रीवास्तव की कोरोना पीड़ित पत्नी लकी को मंडलीय अस्पताल से लंका स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने 15 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


लंका स्थित निजी अस्पताल में बेड खाली न होने पर बीएचयू के कोरोना वार्ड में ले जाने के लिए 6,000 रुपये की मांग फिर की गई। इसकी शिकायत मिलने पर एंबुलेंस चालक दिनेश सिंह से बात की गई तो उसने अपने मालिक विकास कुमार का नाम बताया। ट्रैफिक पुलिस ने विकास से संपर्क कर आनंद को 17 हजार रुपये वापस कराया। साथ ही विकास को हिदायत दी गई कि अब इस तरह की शिकायत आई तो जेल जाने के लिए तैयार रहना। एडीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार ने कहा कि जिस किसी के साथ भी इस तरह की समस्या या शिकायत हो तो वह नि:संकोच ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर कॉल करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें