फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव स्थित पाखरे के पास शनिवार की देर रात किसी वाहन से बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो जबकि चौथा घायल हो गया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र निवासी हर्ष मौर्या (12), अर्जुन मौर्या (22), मनीष यादव (24) व आदित्य दुबे (20) शनिवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात चाराें एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान देर रात अर्जुन मौर्या ने दम तोड़ दिया। रविवार को दिन में लगभग ढाई बजे घायल किशोर हर्ष मौर्या की भी मौत हो गई। आदित्य दुबे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक हर्ष एक बहन का इकलौता भाई था। वहीं मनीष यादव दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। मृतक अर्जुन पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाऊस पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन

00000000000000
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रूस्तम सराय गांव निवासी रावेंद्र सिंह 48 शनिवार की शाम पांच बजे घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। अभी वे कोटिया गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आ कर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें