फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को एक लाख रुपये से अधिक के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने एक बाइक व नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे रविवार को कौड़िया बाजार में अपनी टीम के साथ मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक नकली नोट के साथ क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने सदरपुर बरौली गांव के दुर्वासा मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए।
पूछताछ में एक ने अपना नाम मो. सादिक निवासी खंडवारी थाना सरायमीर तो दूसरे ने मो. शाद उर्फ बादल निवासी धन्नीपुर बहाव थाना कोतवाली फूलपुर बताया। बरामद नोटो की गिनती में कुल एक लाख 12 हजार 800 रुपये की गई। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, नोट छापने के कागज, दो अर्ध निर्मित नोट छपा हुआ कागज, दो मोबाइल 740 रुपये के असली नोट के अलावा एक बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे कलर प्रिंटर से असली नोट से नकली नोट छापने एवं उनको दुकान वालों को धोखे से दे देते हैं। नकली नोट की वे विभिन्न ग्राहकों को सप्लाई भी करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें