फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन डॉक्टर मिले गैर हाजिर, महिला आयोग उपाध्यक्ष ने प्रभारी को फटकारा; अस्पताल का जाना हाल

Sun, 21 Dec 2025 06:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिला महिला चिकित्सालय में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने व्यवस्थाओं को लेकर डाॅक्टरों से बातचीत की। कहा कि यहां गर्भवतियों का खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को बालिका विद्यालय और अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक को फटकार लगाई।

विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष ने कबीरचौरा स्थित जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती महिला मरीजों से बातचीत कर सुमंगला योजना के बारे में पूछा। कोई भी इसकी जानकारी नहीं दे सका। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा को योजना का एक अलग काउंटर बनाने को कहा। कहा कि एक हेल्प डेस्क बनाकर जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं का सुमंगला योजना में पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने महिला वार्ड, सिजेरियन वार्ड तथा स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया।

इसके बाद चिरईगांव पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कक्ष में पहुंच कर पहले उपस्थिति पंजिका देखी। यहां तीन चिकित्सक डाॅ. आरके सिंह, एलटी उमेश कुमार और एएनएम खुशबू पाल ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इस संबंध में प्रभारी डा. मनोज कुमार वर्मा जवाब नहीं दे पाए। उपाध्यक्ष ने प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार व वितरण काउंटर, पैथालॉजी कक्ष, चेन कोल्ड का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय के बाहर सफाई बेहतर नहीं होने पर भी पीएचसी प्रभारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

इससे पहले चारु चौधरी ने शिवपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में 79 बालिकाओं के साथ मोटिवेशनल सेशन लिया। इस दौरान विद्यालय की वार्डेन विशाखा सिंह को हर महीने मोटिवेशनल स्पीच कराने को कहा। इसके बाद उपाध्यक्ष ने 118 आवासित बच्चाें वाले चौबेपुर स्थित एसओएस चिल्ड्रेन विलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह तथा महिला थाने से उप निरीक्षक प्रतिभा चौहान साथ रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें