फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कचहरी में तीन तलाक की मुखालफत

Mon, 03 Apr 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ष्ट्रीय मंच की ओर से रविवार को हुकुलगंज स्थित वरुणापुरम कॉलोनी में तीन तलाक के मुद्दे पर आयोजित महिला कचहरी में मुस्लिम महिलाओं ने आवाज बुलंद की। कहा इसे खत्म किया जाना चाहिए। इससे मुस्लिम समाज की महिलाओं और उनकी आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाती है, सड़क पर आ जाती है।
विज्ञापन

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदन नाजनीन अंसारी की अगुवाई में तीन तलाक के मुद्दे पर ऐसी महिलाएं संघर्षरत हैं। नाजनीन ने कहा कि तीन तलाक के मसले पर धार्मिक कट्टरपंथी गुमराह करके अपनी दूकानदारी चलाना चाहते हैं। पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए संगठन तैयार है। उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए संगठन तैयार है।   मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रमुख डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। संयोजक डॉ. इरफान अहमद शम्सी ने कहा कि तीन तलाक के बेजा इस्तेमाल से इस्लाम की बदनामी हो रही है। शबाना बानो ने कहा कि मुसीबत में कोई मौलाना मदद नहीं करता तो फिर तीन तलाक के नाम पर हमारा विरोध क्यों किया जा रहा है। हुकुलगंज की गुड़िया, लल्लापुरा की शबाना और सरैया की शकीला बानो ने तीन तलाक का कड़ा विरोध किया। इस मौके पर रिजवाना, शहर अफरोज, विद्या कुशवाहा, अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, रुखसाना बानो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें