फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत: प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा युवक ट्रैक्टर से गिरा, शिक्षक और मजदूर की भी गई जान; मातम

Fri, 23 Oct 2026 08:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वहीं, अलग-अलग हादसों में ट्रक की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि ट्रेन से कटकर एक मजदूर की जान चली गई। घटनाओं से मृतकों के परिवारों में शोक है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों का मामला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (48) की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की ट्राली से नीचे गिर पड़े थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भ्रमण किया गया। इसके बाद गांव के पश्चिमी सिवान स्थित सरबाईन पोखरी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के बाद रात करीब 9.30 बजे लोग डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सत्येंद्र सिंह अचानक ट्रैक्टर की ट्राली से नीचे गिर पड़े और पहिए के नीचे आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अभिराज सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र का पिता था। पत्नी ममता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

Trending Videos

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक देवेश नारायण राय (42) की मौत हो गई। हादसा यूनियन बैंक के पास हुआ।

देवेश गोरखपुर जिले के चौरीचौरा ब्लॉक में शिक्षक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाटघाट बाजार में यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लाटघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देवेश नारायण राय अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव में मेला देखने आए मजदूर रविंद्र कुमार (35) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर परसहा गांव के निवासी थे। रविंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं।

रविंद्र बृहस्पतिवार को परिवार के साथ अपने साढ़ू के घर आए थे। इसी दौरान सेठवल गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी बीती रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के कमाऊ सदस्य के चले जाने से पत्नी और बच्चों के सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें