फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्मांतरण की शिकायत पर तीन हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Nov 2019 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र दरौरा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से दो युवक पादरी बताए जा रहे हैं। इनके पास से धार्मिक पुस्तकें बरामद हुई हैं। मकान मालिक ने बताया कि वह बीमार था, दोनों पादरी उसके घर प्रार्थना करने आए थे।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानू प्रकाश पांडेय ने मंगलवार दोपहर रानीपुर थाना क्षेत्र के दरौरा गांव में धर्मांतरण की सूचना एसपी को दी। एसपी ने थानाध्यक्ष रानीपुर को मौके पर भेजा। पुलिस जांच में गांव में एक व्यक्ति के घर प्रार्थना सभा होने की बात सामने आई।

पुलिस ने प्रार्थना करने वाले दो युवकों से पूछताछ की। उनके पास से धार्मिक हैंडबिल और पुस्तकें बरामद हुईं।  पुलिस ने मकान मालिक और दोनों पादरियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव और बरहदपुर गांव निवासी दोनों पादरियों ने बताया कि वे सिर्फ प्रार्थना सभा करने दरौरा गांव आए थे। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पूछताछ जारी है। यदि तहरीर मिली तो तीनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें