फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष पर फायरिंग मामले में तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज के ऊपर फायरिंग के मामले में कैंट पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायल राहुल के पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

उधर, देर रात राहुल राज का आपेरशन हुआ। चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य मेें सुधार हो रहा है। कैंट थाना अंतर्गत घौसाबाद में घर के नजदीक मंगलवार की रात राहुल राज को ऑटो सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में कैंट पुलिस ने नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
उधर, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस वाराणसी की बैठक में अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, विनय त्रिपाठी, दिनेश कुमार दीक्षित, परवेज अख्तर, आनंद यादव ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें