वाराणसी को छोड़कर आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है। तीनों मंडलों में रविवार को कोरोना के 361 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन संक्रमितों की जान चली गई।
नाथूपुर,चित्तूपुर, मेडविन हॉस्पिटल मैदागिन, पांडेयपुर, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में दो, चेतगंज, दारानगर, सिकरौल, होमी भाभा कैंसर अस्पताल बलुआघाट, रामनगर पीएसी, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, तारानगर, रामनगर, 39 जीटीसी में दो जवान, भट्टी में 2 साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे के साथ ही एक महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ककरमत्ता, भूलन पुर, सथवा सारनाथ में 3 महिला और चार पुरुष भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स कॉलोनी टकटकपुर, हैदराबाद कॉलोनी बीएचयू, महामना पुरी कॉलोनी, लंका, गोपाल विहार कॉलोनी, डब्ल्यूएचओ आफिस दुर्गाकुंड, दनियालपुर, जजेस कॉलोनी बजरडीहा में 5 साल की बच्ची और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू कॉलोनी ककरमत्ता,चौक, माधोपुर सिगरा, खजुरी पांडेयपुर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।