फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय आर्ट फेस्टिवल का अवार्ड सेरेमनी संग हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय डिजिटल आर्ट फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आईआईटीयंस को फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, एनिमेशन के बारे में विस्तार से बताया गया। कॉमेडी नाइट में कॉमेडियन साश्वत माहेश्वरी ने अपनी कॉमेडी से सभी को जमकर हंसाया।
विज्ञापन

रविवार को फेस्टिवल के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने छात्रों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहने का आह्वान किया।
आईआईटी बीएचयू के फिल्म एंड मीडिया काउंसिल (एफएमसी) की ओर से तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में प्रतिभागियों को फिल्म मेकिंग से लेकर डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, ब्लॉग बनाने के साथ ही फोटोग्राफी, सिनेमा के क्षेत्र में सिनेमेटोग्राफी आदि के बारे में विशेषज्ञों ने बताया। इसके अलावा प्रतिभागियों को एनिमेशन से जुड़ी भी कई अहम जानकारियां मिलीं। रविवार को अवार्ड सरेमनी के बाद आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें