फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सिपाही भर्ती परीक्षा में हिरासत में लिए गए तीन अभ्यर्थी

Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार और सोमवार को कराई जा रही है जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा  को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। लेकिन 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' की कहावत यहां पर चरितार्थ होती नजर आ रही है। वाराणसी जिले में मुन्ना भाई का दबदबा रहा। जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के 53 केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को रोहनिया क्षेत्र स्थित पीजी कॉलेज में मऊ जिला निवासी अभ्यर्थी के स्थान पर एक मुन्ना भाई परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस मुन्ना भाई, अभ्यर्थी और बिचौलिये को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस संबंध में जानकारी देने से पुलिस अधिकारियों ने इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मामला स्पष्ट होने पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के 53 केंद्रों में उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन आज दो शिफ्ट में हुआ। परीक्षा में आज 39800 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। दो शिफ्टों में इस परीक्षा का आयोजन सोमवार को भी होगा।

परीक्षा के मद्देनजर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने जिले भर के 13 केंद्रों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी प्रोटोकॉल सुखराम भारती के अनुसार सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें