इसकी सूचना उन्होंने तीनों भाइयों को दी। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही एलटी कॉलेज परिसर में मारापीटा और धमकाया गया। मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी भी मिली। अब अज्ञात लोगों को पीछे लगा दिया गया है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है।अनहोनी की आशंका से डरा है।
इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने कहा कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-
इंडिया ज्वेलर्स के मार्केटिंग कर्मचारी अभिषेक चौधरी ने अर्दली बाजार स्थित चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत सिंह बढ़वार के खिलाफ कैंट थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी फर्म से प्रशांत सिंह बढ़वार के अधिष्ठान द्वारा लगातार गहने खरीदे जाते हैं। भुगतान भी किया जाता था।
विगत पांच-छह महीने से प्रशांत सिंह बढ़वार कभी बिल देते थे या कभी बकाया लगा देते थे। अभिषेक ने कहा कि इस वजह से प्रशांत के ऊपर उनकी फर्म का 27 लाख रुपया बकाया हो गया है। बकाया पैसा मांगने पर पहले तो प्रशांत ने टालमटोल किया। अब धमका रहे हैं। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।