बाबा का दर्शन करके जा रहे तीन युवक रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों युवक मध्यप्रदेश के रीवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं
रीवा मध्य प्रदेश निवासी सुधांशु त्रिपाठी 20 राहुल गौतम 19 शिवम् शुक्ला 20 तीनो बुलेट बाइक से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आये थे। दर्शन करने के बाद घर जाते समय नरउर मे मोहनसराय से बनारस की तरफ जा रही रोडवेज बस ने गलत दिशा से जा रहे बुलेट बाइक सवार से भिड़ंत हो गयी बाइक बस कि अगली पहिया मे घुस गयी।
विज्ञापन
बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गये जिसमे सुधांशु त्रिपाठी व राहुल गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने बस का शीशा तोड दिया मौके पर पहुंचे एसीपी संजीव शर्मा व चौकी प्रभारी मोहनसराय सूफियान खान ने घायलो को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा पर ईलाज चल रहा है। हेलमेट न लगाने से गंभीर चोट लगी है।