फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रक्षाबंधन को मायके जाने पर रोका तो विवाहिता ने लगाई थी फांसी, अब तीन हुए गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 09:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के महाजनी टोला मोहल्ला निवासी विवाहिता के आत्महत्या मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तर कर लिया है।

विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला मोहल्ला निवासी अनामिका बरनवाल(30) पत्नी अतुल बरनवाल रक्षाबंधन पर मायके जाना चाहती थी। सास की तबीयत खराब होने और कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिजनों ने उसे मायके जाने से मना कर दिया और राखी पोस्ट से भेज दी।


इसी बात को लेकर अनामिका नाराज चल रही थी। सोमवार को रक्षाबंधन वाले दिन उसने भोजन आदि बनाया। पति दोपहर में दुकान से आया तो उसे खाना भी दिया और फिर ऊपरी तल पर स्थित कमरे में चली गई। पति खाना खा कर उठा तो बेटी रोने लगी। जिस पर पति ने पहले नीचे से ही पत्नी को आवाज दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कोई जवाब न मिलने पर वह ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा पीटा और कई आवाज भी दीं लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिला। जिस पर पति अतुल सीढ़ी लगा कर रोशनदार से अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए।

अनामिका रुपट्टे से पंखे से लटक रही थी। सूचना पुलिस को दी गई और मायके वालों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। वहीं देर शाम मायके वाले भी देवरिया जिले से आ गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई आशीष बरनवाल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति अतुल, जेठ अमित, सास कालिंदी व ससुर आनंद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तर कर लिया है। जेठ अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें