फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धमकी और रात में मार दी गोली

Wed, 06 May 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में मंगलवार की सुबह कैंट क्षेत्र के डिठोरी महाल में दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई राजू ने जाहिद को गोली मार देने की धमकी थी। धमकी से बेपरवाही जाहिद रात में अपनी दूकान पर खड़ा था तभी राजू ने उसे दौड़ाकर गोली चला दी। गोली सीधे जाहिद के पेट में जा धंसी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने जाहिद को मलदहिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गोली मारने के बाद राजू मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


चचेरे भाई जाहिद (28) और राजू डिठोरी महाल स्थित एक ही मकान में रहते हैं। मकान के बंटवारे को लेकर दोनों के परिवार में विवाद होता रहा है। मकान के अगले भाग में जाहिद की मोबाइल की दूकान है। इस हिस्से को राजू बेचना चाहता था। इसे लेकर दोनों भाइयों में मंगलवार की सुबह विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसके बाद राजू ने जाहिद को गोली मारने की धमकी दी।

रात करीब नौ बजे जाहिद अपनी दूकान के बाहर खड़ा था कि तभी वहां राजू वहां पहुंच गया। अचानक उसने कट्टा निकाला और दौड़ाकर गोली मार दी। गोली जाहिद के पेट में लग गई। शोर मचाने पर राजू वहां से भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची घायल को निजी अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। इंस्पेक्टर कैंट प्रदीप सिंह चंदेल का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते गोली मारी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें