फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में धमाकों की धमकी से हड़कंप: कचहरी और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को बनाया निशाना, भेजा ई-मेल

Fri, 06 Nov 2026 10:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को ई-मेल भेजकर कचहरी और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी दी गई। चार नवंबर को दोपहर 12:48 बजे जनपद न्यायालय प्रशासन को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय परिसर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीशचंद्र दुबे को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ई-मेल में दिवाली पर बम धमाके करने के साथ पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। धमकी चार नवंबर को ई मेल पर मिली। 

विज्ञापन


चार नवंबर को ही नगर निगम के आधिकारिक ई-मेल पर भी काशी के स्कूलों और मंदिरों में धमाके करने की चेतावनी मिली थी। इसमें बीएचयू, केंद्रीय विद्यालय का भी उल्लेख था। लगातार मिल रही धमकियों के बाद कचहरी, नगर निगम, बीएचयू और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, चार नवंबर को दोपहर 12:48 बजे जनपद न्यायालय प्रशासन को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ।

इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (परमार-कनाडा) का नाम इस्तेमाल किया गया है। संदेश में दिवाली पर बम विस्फोट करने और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की बात कही गई है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीशचंद्र दुबे की शिकायत पर कैंट पुलिस ने धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम राज बहादुर मौर्य को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन महीने में चार बार कचहरी उड़ाने की मिल चुकी है धमकी
कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला नया नहीं है। साल 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच चार बार मेल कर धमाके की धमकी दी जा चुकी है। 13 फरवरी को जिला जज के आधिकारिक मेल पर कचहरी में 18 स्थानों पर धमाका करने की बात कही गई थी। 16 फरवरी को यानी तीन दिन बाद फिर मेल भेजकर अधिवक्ताओं के चैंबर को उड़ाने की धमकी दी गई। 26 फरवरी को एक अधिवक्ता के मोबाइल पर कचहरी को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद एक अप्रैल को फिर से जिला जज के आधिकारिक मेल पर 13 जगहों पर धमाका करने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें