फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस क्लब में टाॅप सेवेन वोट पाने वाले बनेंगे बोर्ड ऑफ मेंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी के बाद 10 उम्मीदवार मैदान में, 27 अक्तूबर को मतदान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बनारस क्लब के चुनाव में टाॅप सेवेन वोट पाने वाले बोर्ड ऑफ मेंबर बनेंगे। बनारस क्लब का चुनाव 27 अक्तूबर को होगा। कचहरी के समीप क्लब परिसर में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में सभी 10 पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी के लिए शुक्रवार का दिन था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। चुनाव मैदान में कुल 10 उम्मीदवार हैं। क्लब के कुल सदस्यों की संख्या 1740 है। क्लब में एक ही पैनल से सात लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें डॉ. एनपी सिंह के पैनल से दीपक मधोक, अतुल सेठ, अमित अग्रवाल, दीपेश वशिष्ठ, धवल अग्रवाल, राजेंद्र मेहरा हैप्पी हैं। इनके अलावा निर्दलीय के रूप में अजय गौतम, गौरव दास, अभिनव पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के नियमों के अनुसार मतदान के बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी। इसमें टाॅप सेवेन वोट पाने वालों को विजयी घोषित किया जाएगा। ये सात लोग मिलकर अपने बीच से एक सचिव का चुनाव करते हैं। हाई प्रोफाइल चुनाव होने के कारण इस पर शहर के लोगों की निगाहें होती हैं। वर्तमान सचिव डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि हम लोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें