बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टीटीही के पोखरा बेला में बने प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात में चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
लोगों का कहना था कि अब अगर ट्रांसफार्मर भी चोरी होने लगे तो अन्य सामानों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा को बुधवार को विद्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां लगा ट्रांसफार्मर गायब है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद बिजली विभाग व स्थानीय थाने को भी ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना दी।