फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में चोरों का आतंक, दो घरों में 10 लाख की चोरी

Mon, 09 Dec 2019 06:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
chori
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के करंडा गांव में रविवार की रात चोरों ने दो मकानों को खंगाला। इस दौरान लगभग नौ लाख के जेवरात के साथ ही 95 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एक ही रात दो घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


करंडा गांव निवासी संतोष सिंह के मकान के अगले हिस्से में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा है। पिछले हिस्से में परिवार के लोग रहते हैं। रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरा में सो गए। देर रात चोर किसी रास्ते से मकान में घुस गए। कमरे में रखा बक्सा और अचैटी को तोड़कर उसमें रखे मंगलसूत्र, चूड़ी, सिकड़ी, नथिया, मंगटीका सहित 25 हजार नकदी निकाल लिया।

दूसरी अचैटी तोड़ते समय खट-खट की आवाज होने पर रात करीब एक बजे संतोष की मां अरुंधती देवी की नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि दो-तीन लोग अटैची को तोड़ रहे हैं। यह देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जग गए। घबराए चोर सामान लेकर सीढ़ी से होकर छत पर पहुंच गए और घर के पीछे स्थित नीम के पेड़ से होकर नीचे उतरकर भाग निकले। यहां के बाद चोर करीब 50 मीटर दूर स्थित सरवन यादव के मकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन


कमरे में रखे बक्से को तोड़कर लगभग चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात तथा दूसरे बक्से में रखे लगभग 70 हजार रुपये लेकर लेकर भाग निकले। पीड़ितों ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले की पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर एक ही रात दो मकानों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। लोग आपस में बातें करते हुए कहते रहे कि चोरों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। एक तरफ रात में ड्यूटी के नाम पर जहां पुलिस आराम फरमा रही है, वहीं चोर लोगों के परिश्रम की कमाई उड़ाकर आराम से निकल जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें