फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कारगिल शहीद के घर को चोरों ने दो घंटे तक खंगाला, 20 लाख के आभूषण चोरी; प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Jan 2026 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लमही में शहीद जवान के घर में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद माैके की पड़ताल की गई। तहरीर लेकर रपट दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: कारगिल युद्ध में शहीद जवान मनीष कुमार सिंह के लमही के घर को चोरों ने खंगाला। 20 लाख के आभूषण समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए। शहीद की पत्नी चंचला सिंह ने लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन किया। चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच व चोरों की शिनाख्त कर रही है। 

विज्ञापन


आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच में दो चोर 12:43 बजे मकान की बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और दो घंटे सात मिनट तक घर में रहे। इसके बाद रात 2.50 बजे चोरी का सामान लेकर चलते बने। पत्नी चंचला सिंह ने बताया कि बेटी के साथ लमही में रहती हैं। 

22 जनवरी को वह किसी काम से गांव गई थीं। शनिवार सुबह जब वापस लौटीं तो देखा की चोरी हो गई है। तिजोरी और आलमारी से 20 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

हॉल से प्रोजेक्टर चोरी
चिरईगांव पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पीएचसी के ट्रेनिंग हॉल से प्रोजेक्टर चोरी हो गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

पान की दुकान में चोरी
लोहता त्रिमुहानी पर लाल बहादुर मौर्य के पान की दुकान में चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने लोहता थाने में तहरीर दी। लालबहादुर मौर्य ने बताया कि शुक्रवार रात 20 हजार की नकदी समेत सामान चोरी हुआ। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि सीसी कैमरे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें