पीएसी के सिपाही के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। पहले ताला तोड़कर घर में घुसे और फिर पूरा घर खंगाल डाला। मकान मालिक पीएसी का सिपाही बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने परिवार के साथ गांव गए थे और लौटै तो ताला टूटा देखा। पुलिस को सूचना दी गई है। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।
चुरामनपुर गांव में पीएसी के सिपाही के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 27 हजार चुरा ले गए। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस पहुंची और घर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। सीसी कैमरे में दो लोग दिखे हैं। दोनों हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर के ब्रह्मापुर निवासी यशवंत त्रिपाठी पीएसी में सिपाही हैं। चुरामनपुर स्थित घर से वह गत नौ जून को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। शुक्रवार की देर रात जब लौटकर आए तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला और आलमारी टूटी थी। लोहता थानाध्यक्ष निकिता सिंह नै बताया की सीसी कैमरे से सुराग मिला है। चोरी का जल्दी खुलासा किया जाएगा।