औराई कोतवाली क्षेत्र दुलहीपुर बारीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने बंद मकान के छह कमरों को खंगाला। 20 लाख से अधिक के आभूषण और नकदी उठा ले गए। सूचना पर पीआरवी ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित सगे भाइयों का परिवार मुंबई और संभल रहता है।
विज्ञापन
दुलहीपुर गांव लवकुश पांडेय और गिरजानंद पांडेय का मकान है। लवकुश परिवार संग मुंबई और गिरजानंद संभल में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। दोनों का परिवार भी उनके साथ ही रहता है। जिससे गांव के मकान पर हर समय बंद रहता है। उनके पास में ही चतुरानंद पांडेय का मकान है। बृहस्पतिवार की सुबह मकान की कुंडी टूटी दिखी तो आसपास के लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने जानकारी दोनों भाइयों को दी। पीड़ित लवकुश पांडेय ने बताया की चोरों ने दो पीस सोने के कंगन, चैन, कान का छह झुमका, चांदी की तीन जोड़ी पायल, एक पैजनी, नथिया, चांदी के 16 सिक्का और 40 हजार नकदी उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।