फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मऊ में खिड़की तोड़कर चोरों खंगाला घर, लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागे

Sun, 20 Dec 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी बुजुर्ग गांव निवासी एक   व्यक्ति के घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने दो लाख रुपयो नगद और 7 लाख रुपये को आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, फिर उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार यादव के घर में लगी खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुस गए। घर के कमरे में घुसकर चोरों ने आलमारी को तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नगद और 7 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए।



रविवार की सुबह परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान जांच करने पर पता चला चोर मकान की चाहरदीवारी फांद कर अंदर घुसे थे। इसके बाद पेचकस से खिड़की में लगी ग्रिल को खोलकर निकाल लिया। इसके बाद घर मे दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने करीब एक हजार रुपया तिजोरी में छोड़े थे। पीड़ित के सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया, इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें