मातबरगंज स्थित मनोज कन्हैया मोबाइल शोरूम में बुधवार की रात चोरों ने छत के सहारे अंदर घुसकर 25 नए ब्रांडेड स्मार्टफोन और तीन टैबलेट चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी की जानकारी हुई।
दुकान मालिक मनोज कुमार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी शुभम तोदी और नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल एलवल पुलिस चौकी और नगर कोतवाली के बेहद करीब है। शहर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद