फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मतदाता सूची के सत्यापन में बाधा पहुंचाने मारपीट करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में मतदाता सूची सत्यापन कार्य में बाधा डालकर भाजपा पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी राजनेत चौहान, राकेश चौहान, अंबुज चौहान, फूलबदन चौहान और छोटेलाल चौहान शामिल हैं। मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को ग्राम जाफरपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा था। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष जयश्री चौहान एवं महामंत्री राजेंद्र चौहान ने आपत्ति दर्ज कराई। इसी बात से नाराज बलिराम चौहान व उसके साथियों ने लाठी-डंडा, से जयश्री चौहान पर हमला कर दिया। हमले में जयश्री चौहान के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना मेंहनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई हऐ। पुलिस ने सात जनवरी को उपनिरीक्षक उमेश सिंह की ओर से आरोपी राजनेत चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं आठ जनवरी को उपनिरीक्षक आदिल खान की टीम ने चार अन्य आरोपियों राकेश चौहान, अंबुज चौहान, फूलबदन चौहान एवं छोटेलाल चौहान को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें