फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः दुर्गा मंदिर से सोने की नथिया, चांदी का मुकुट ले भागे चोर

Thu, 05 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर शहर कोतवाली के नबाबगंज स्थित कसेरा मुहल्ले में बुधवार की देर रात दुर्गा मंदिर के गेट का ताला खोलकर मूर्ति से सोने की नथिया और चांदी का मुकुट उठा ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह मुहल्ले वासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
शहर के नबाबगंज स्थित कसेरा मुहल्ले में दुर्गा माता का छोटा मंदिर है।
मंदिर की देख-रेख मुहल्ला निवासी राजेश पटेवा करता है। रोज की तरह पुजारी रात की आरती करने के बाद मंदिर बंदकर घर चला गया।
देर रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला खोलकर मंदिर में स्थित दुर्गा प्रतिमा से सोने की नथिया और मुकुट उठा ले गए।
सुबह जब मुहल्ले वासियों ने मंदिर का गेट खुला देखा तो किसी अनहोनी की आशंका से मंदिर के पास पहुंचे।
मुहल्ले वासियों ने दुर्गा प्रतिमा से नथिया और मुकुट गायब देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर की देख-रेख करने वाले राजेश पटवा को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे राजेश पटवा और मुहल्ले वासियों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। समचार लिखे जाने तक मंदिर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें