अगर आप रेल से सफर करने वाले हैं तो कृपया ट्रेन की जानकारी कर लें। कोहरे के कारण रेल प्रसासन ने कुछ ट्रेनों को आज से 13 फरवरी तक रद्द कर दिया है। मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी, औड़िहार-जौनपुर सवारी गाड़ी, औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी, वाराणसी-फेफना डेमू गाड़ी, छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, रामपुर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी का संचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक पूर्ण निरस्त रहेगी।
ये रहेंगी आंशिक निरस्त
छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी का परिचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक औंड़िहार से वाराणसी सिटी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा।
वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी का संचालन भी वाराणसी सिटी से औंड़िहार स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी का परिचालन गाजीपुर सिटी से वाराणसी जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गोंडा-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी का संचालन 01 दिसंबर से 13 फरवरी तक बुढ़वल से सीतापुर कैंट स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा।
कई ट्रेनें निरस्त और कई घंटों देरी से पहुंचीं वाराणसी
ट्रेन
- फोटो : file photo
वाराणसी से चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहीं तो वहीं कई घंटों देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। लोग प्लेटफार्मों पर ठिठुरते रहे। दिनभर सैकड़ों यात्री केवल ट्रेनों की लोकेशन लेते रहे।
मरुधर एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची और अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से रवाना हो सकी। इसी प्रकार नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची।
यही कारण रहा कि दोपहर बाद दो बजे के बजाय शाम सात बजे के बाद रवाना हो सकी। इसी प्रकार महामना सात घंटे, सद्भावना सात घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस आठ घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी भी आठ घंटे देरी से रवाना हो सकी। अमृतसर-हावड़ा, जनसाधारण एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक गोरखपुर निरस्त रही।