फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल की हैं ये रिमोट वाली लड़ियां: सजावट के साथ निकल रही पटाखों की आवाज, पानी वाले दीयों की भी मांग

Wed, 08 Nov 2023 04:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार बड़ी और छोटी पियरी में 75 दुकानें गुलजार हैं। झालर विक्रेता प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर बाजार और तेजी पकड़ेगा।
विज्ञापन
कमाल की हैं ये रिमोट वाली लड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर घर और ऑफिस को रंग-बिरंगे और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाने का काम शुरू हो गया है। इस बार बाजार में तरह-तरह के हाईटेक झालर और लाइटें बिक रही हैं। छोटी पियरी बाजार में रिमोट से चलने वाले विद्युत झालर से रॉकेट की आवाज निकल रही है। जो कि सजावट के साथ-साथ आतिशबाजी का भी फील दे रहा है। वहीं, बैटरी से जगमग होने दीये में पानी डालते ही ज्योति जल रही है। यह लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसकी बैटरी तीन से चार दिन तक चलेगी।

पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार बड़ी और छोटी पियरी में 75 दुकानें गुलजार हैं। झालर विक्रेता प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर बाजार और तेजी पकड़ेगा। पिछले साल की तुलना में झालर-बत्ती के दाम में 30 फीसदी कमी आई है। माल की अधिकता और इंपोर्ट ड्यूटी घटने के कारण दाम में कमी आई है। कारोबारी राजकुमार सोनी और चंदन सिंह ने बताया कि इस बार भी बाजार में चीनी उत्पादों की धमक है। एलईडी, बल्ब सब चीन से आ रहे हैं। यहां तो सिर्फ असेंबल कर व्यापारी बेच रहे हैं। पटाखे वाले झालर की मांग अधिक है। रिमोट से संचालित होने वाले इस झालर में बटन दबाने से कई तरह के पटाखों की आवाज निकलती है।

विज्ञापन


दाम पर एक नजर

पटाखे वाली झालर : 1200-1800

एडवांस पावर पिक्सल : 60-65

लेजर लाइट : 425

लाइट वाली 20 मीटर की पट्टी- 700

लाइट वाली 50 मीटर की पट्टी- 1750

देसी झालर: 13 मीटर का - 80

130 रुपये में झालर के 100 बल्ब

2.50 पैकेट वाली झालर की कटोरी - 70 रुपये

15 मीटर की सिंगल कलर वाली झालर की पट्टी 120

15 मीटर वाली मल्टी कलर पट्टी 96 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें