वाराणसी। 33/11 केवी उपकेंद्र कोइलहवा से पोषित 11 केवी कादीपुर एवं नार्मल स्कूल फीडर से मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान पुराने हाई टेंशन तार को बदला जाएगा।
बिजली कटौती से कादीपुर, जय दुर्गा नगर, शिवपुर मार्केट, वीडीए कॉलोनी, कुंदन नगर, इंद्रपुर, सरकारी अस्पताल, मेहतानगर, दुर्गा कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। संवाद