वाराणसी। होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए, वाराणसी से छपरा के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 08863-08864 और 08865-08866 गोंदिया से छपरा जाएंगी और वापसी करेंगी।
विज्ञापन
लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 08863-08864 एक मार्च को गोंदिया से चलकर कटनी और सतना के रास्ते वाराणसी, जौनपुर होते हुए छपरा पहुंचेगी और तीन मार्च को वापसी करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08865-08866 भी इसी मार्ग से संचालित होगी। इसका संचालन दो मार्च से होगा और यह ट्रेन चार मार्च को वापसी करेगी। ब्यूरो